BREAKING : भोजपुरी फिल्मों व टीवी सीरियल की इस अभिनेत्री ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ, प्रभारी संजय सिंह ने दिलाई सदस्य्ता
लखनउ। उत्तरप्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। सभी पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों मेें जुटे हुए है। वहीं लोगों का पार्टी में शामिल होने का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को एक भाभी जी घर पर है सिरयल की अभिनेत्री पयास पंडित ने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है। अभिनेत्री ने संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी ज्वाईन की है।
बता दें कि 100 से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। आम आदमी पार्टी के सर्वे के मुताबिक 1950 ऐसे लोग मिले जिनमें पोटेंशियल है और अगर जो पार्टी के साथ जुड़े और चुनाव लड़े तो उसका फायदा पार्टी को मिल सकता है।
रविवार को भोजपुरी सिनेमा और टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं, पटियाला बेब्स और मेरे डैड की दुल्हन में काम करने वाली अभिनेत्री पयास पंडित को भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता राज्य सभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने दिलाई।
संजय सिंह बोले कि आम आदमी पार्टी में रिटायर्ड आईएएस और बॉलीवुड के कलाकार जुड़ रहे है। वहीं दूसरी पार्टी के लोग भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। इस दौरान मुरादनगर घटना को लेकर एक बार फिर संजय सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुरादनगर की घटना भ्रष्टाचार का उदाहरण है और उत्तर प्रदेश में जंगलराज की स्थिति है।
संजय सिंह ने योगी सरकार पर एसआईटी बनाने के मामले को लेकर संजय सिंह ने कहा कि हर मामले पर योगी सरकार एसआईटी बनाती है। लेकिन उसका नतीजा कुछ नहीं निकला। एसआईटी अब सरकार का बचाव का कवच बन गया है। अब तक जितनी एसआईटी बनाई है उसका क्या नतीजा निकला। वहीं, आप पार्टी ज्वाइन करने वाली अभिनेत्री पयास पंडित ने कहा की पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं।