BREAKING : कृषि कानूनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, 12 जनवरी को BJP दफ्तरों का करेंगी घेराव
रायपुर : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ अब युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस ने 12 जनवरी को प्रदेश भर ने इन कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसानों की समर्थन में युवा कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव करेगी। इसके साथ युवा कांग्रेस दफ्तर के सामने थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने भी धान खरीदी के मुद्दे पर 13 जनवरी को प्रदर्शन का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अलग अलग जिलों में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।