बड़ी खबर: 11 हजार फीट उंचाई पर पहुंचने के बाद विमान लापता, 59 यात्री थे सवार, एयर कंट्रोल रूम से टूटा संपर्क
नई दिल्ली : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद से श्रीविजया एयर फ्लाइट लापता हो गया है। राजधानी से उड़ान भरने के बाद इस विमान का सम्पर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से टूट गया है। ये विमान पोंटियानक की तरफ जा रहा था, जो पश्चिम कालीमंतन की प्रांतीय राजधानी है। फ्लाइट संख्या एसजे 182 में 59 यात्री सवार हैं। जिसमें पांच बच्चे और एक नवजात शामिल है।
खोज के लिए बचाव अभियान को शुरू कर दिया गया है। इस फ्लाइट के लोकेशन का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। यह विमान बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। जिसने शनिवार शाम को जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था।
Sriwijaya Air flight #SJ182 lost more than 10.000 feet of altitude in less than one minute, about 4 minutes after departure from Jakarta.https://t.co/fNZqlIR2dz pic.twitter.com/MAVfbj73YN
— Flightradar24 (@flightradar24) January 9, 2021
रेडार पर यह विमान एक मिनट में 10 हजार फीट नीचे चली गई है। जिसके बाद से किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। अगर इतनी तेजी से कोई विमान नीचे आता है तो उसके क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है। उधर इंडोनेशिया की सरकार ने बचाव कार्य के लिए राहत टीमों को सक्रिय कर दिया है।
Flight #SJ182 was operated by a Boeing 737-500 "classic" with registration number PK-CLC (MSN 27323). First flight for this aircraft was in May 1994 (26 years old). pic.twitter.com/2rakDifhTm
— Flightradar24 (@flightradar24) January 9, 2021
पहले भी विवादों में रहा है यह जहाज
इस विमान से संपर्क टूटने के बाद किसी बड़ी अनहोनी का घटना की आशंका जताई जा रही है। वही इस बोइंग का 737 मैक्स सीरीज विमान की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। खबर तो यहां तक आई थी कि बोइंग इस विमान का प्रॉडक्शन तक बंद करने का विचार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे बड़ी समस्या इसके इंजन में है। भले ही ईंधन की बचत होती है लेकिन इंजन में समस्या के कारण खुद ही इसकी रफ्तार कम हो सकती है और जहाज बंद हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी ने एक MCAS नाम के सॉफ्टवेयर को जहाज में लगाया है। लेकिन कई बार यह सॉफ्टवेयर भी गलत निर्देश देता है जिस वजह से जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
ADS-B signal from flight #SJ182 was lost at 07:40:27 UTC time. The flight was en route from Jakarta to Pontianak in Indonesia.https://t.co/fNZqlIR2dz pic.twitter.com/GQiTLjlB4B
— Flightradar24 (@flightradar24) January 9, 2021