डूबने से पहले हो रहा था मौत का डांस, पलट गई यात्रियों से भरी नांव, मचा हड़कंप
खरगौन। मध्यप्रदेश से यात्रियों से भरी नर्मदा नदी में नाव पलटने से हड़कंप मचा गया। मामला मध्यप्रदेश के खरगौन जिले का है। जानकारी के अनुसार नावघाटखेड़ी में महिलाएं नर्मदा नदी की पूजा करने और चुनरी अर्पित करने के लिए नाव पर सवार हुईं। उनके लिए पूजा का समय भारी पड़ गया। जब महिलाओं से भरी नाव नदी में पलट गई।
बताया जा रहा है कि नाव में ज्यादातर महिलाएं थे। आनन फानन में नदी के पास मौजूद तैराकों ने यात्रियों को डूबने से बचाया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना का पहले एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिलाएं नाव पर डांस कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं नदी में पूजा करने के लिए नाव में गए थे। इस दौरान महिलाएं नाचती नजर आई। वहीं कई नाव नदी में तैर रहीं थी। जिसमें एक नाव पर ढोलक बजज रही थी। वहीं दूसरी ओर महिलाएं डांस कर रही थी, और तीसरी नांव में श्रध्दालुओं ने चुनरी पकड़ रखी है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान नाव में नाचने की वजह से संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गयी। इस हादसे में 11 लोग नदी में डूब गए। जिसमे से 9 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक महिला की बॉडी मिली। वहीं जितेंद्र नाम का युवक अभी तक लापता है।