नए साल पर मल्लिका का बिकिनी अंदाज, फैन्स को ऐसे विश किया न्यू ईयर
मुंबई : सभी लोग अपने अपने तरीके से नए साल 2021 का स्वागत कर रहे है। बालीबुड की हस्तियां भी अपने अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहे है। बालीबुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कुछ नए अंदाज में नए साल 2021 का स्वागत की है।
शेरावत ने नए साल पर केरल के खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते हुए बिकिनी में अपनी तस्वीरें साझा की है। मल्लिका इनमें समंदर किनारे मल्टीकलर्ड बिकिनी और रेड फ्लावर प्रिंट शॉटर्स पहने नजर आ रही हैं। आंखों पर सन ग्लासेज लगाए अपनी दोनों बाहें फैलाए, एक्ट्रेस ने फैंस को नए साल की बधाईयां दी है।
इन फोटोज को शेयर करते हुए मल्लिका ने फैंस को न्यू ईयर 2021 की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरी शुभकामनाएं और आप सभी को 2021 की हार्दिक बधाई। इनमें मल्लिका खूबसूरती से अपना फिगर फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं।
मल्लिका इनमें समंदर किनारे मल्टीकलर्ड बिकिनी और रेड फ्लावर प्रिंट शॉटर्स पहने नजर आ रही हैं। आंखों पर सन ग्लासेज लगाए अपनी दोनों बाहें फैलाए, एक्ट्रेस ने फैंस को नए साल की बधाईयां दी है। इससे पहले भी मल्लिका शेरावत ने बिकिनी पहने कई ग्लैमरस फोटोज शेयर किए थे। उन्होंने 2020 के अंतिम दिन में यलो बिकिनी पहने अपनी फोटो शेयर की थी।
इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने साल 2020 को गुडबाय कहा था। येलो बिकिनी में मल्लिका अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। वे समंदर किनारे किसी रिजॉर्ट के गार्डन में सीढ़ियों पर बैठी दिखी थीं. उनकी इस तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट और लाइक्स किए।