नवविवाहित के साथ पांच दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियों वायरल होने के बाद हुआ घटना का खुलासा
खगड़ियाः बिहार में रेप और छेड़छाड़ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दरिंदे दुष्कर्म जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला बिहार के खगड़िया से आया है। जहां एक नवविवाहिता के साथ 5 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पांचों लड़के गांव का ही है। इतना ही सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने सोशल मीडिया में वीडियो को भी वायरल कर दिया। मामला खगड़िया जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है।
वीडियो वायरल होने के बाद गांव वालों ने घटना में शामिल पांचों दरिंदों को पहचान लिया। इतना ही नहीं गांव वालों ने दो आरोपियों को पकड़ भी लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में जो युवक वीडियो वायरल किया है उसके तीन साथी अब भी फरार चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। पीड़ित लड़की की मां के बयान पर पुलिस ने दुुष्कर्म करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक नविवाहित शौच करने के लिए घर के बाहर निकली थी। उसी दौरान पांच युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं दरिंदों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। वहीं इस डर से नवविवाहित युवती ने अपने घर में इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। मामला का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया में इस घिनौने घटना का वीडियो वायरल हुआ।
खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने सदर डीएसपी आलोक रंजन को घटना स्थल पर भेजा और नवविवाहिता के परिवार वालों से पूछताछ की। हालांकि गांव वालों ने ही इस घटना के दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। एसपी अमितेश कुमार ने यह भी बताया कि डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।