BIG BREAKING : कलेक्टर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप
कांकेर : प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। राज्य के तमाम छोटे बड़े अधिकारी इस वायरस से संक्रमित हो रहे हे। इसी बीच कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कलेक्टर चन्दन कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कलेक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार ने रैपिड टेस्ट करवाया है। जिसमे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना का खर लगातार जारी है। राज्य के विभिन्न जिलों से 1,648 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके साथ ही इस वायरस से 21 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। प्रदेश में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19,749 है।