BIG BREAKING : NRDA के चेयरमैन होंगे आर.पी.मंडल, आज ही मुख्य सचिव पद से हुए है सेवानिवृत्त
रायपुर : मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य सरकार ने आर.पी.मंडल को एक नई जिम्मेदारी दी है। राज्य सरकार ने आर.पी.मंडल को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया है। इस सन्दर्भ ने राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 65 के तहत राज्य शासन राजेन्द्र प्रसाद मंडल को आगामी आदेश तक चेयरमैन, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के रुप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि आर.पी.मंडल आज ही मुख्यसचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए है। मंडल की गिनती अच्छे प्लानर के रूप में की जाती है। राज्य सरकार का फोकस नवा रायपुर के विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने में है। ऐसे में मंडल को जिम्मेदारी देना अहम माना जा रहा है।