नक्सलियों के हौसले बुलंद, सरपंच पति को गला रेतकर हत्या, 5 किमी दूर जंगल में मिला शव
धमतरी: केंद्र और राज्य सरकारों के कथक प्रयासों के बावजूद भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म नही हो रहे हैं। आए दिन नक्सली वारदातों को अंजाम देने कि कोशिश में हैं। ऐसा ही मामला धमतरी जिला से आया हैं, जहां नक्सलियों ने करही गांव के सरपंच के पति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार को घर से करीब 5 किमी दूर जंगल में मिला। बताया जा रहा है कि पेड़ पर नक्सलियों का पर्चा भी मिला हैं।
बता दें कि नक्सलियों ने उसके ऊपर पुलिस मुखबिरी करने और ग्रामीणों से पैसे वसूली का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद जवान मौके पर गए हैं। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र की है। नक्सलियों का आरोप है कि पुलिस के साथ मुखबिरी का नेटवर्क खड़ा कर रहा था। साथ ही सांठगांठ कर ग्रामीणों से पैसे की वसूली में लगा था।
जानकारी के मुताबिक, करही गांव की सरपंच के पति निरेश कुंजाम (26) को नक्सली सोमवार देर रात घर से अगवा कर ले गए थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां शव पड़ा मिला। नक्सलियों ने किसी धारदार हथियार से निरेश का गला रेतकर हत्या का दी थी। वहीं पेड़ पर नक्सलियों का लगाया एक पर्चा भी मिला है।
पुलिस के साथ मिलकर नेटवर्क खड़ा करने का आरोप
पर्चे में सरपंच पति की हत्या की जिम्मेदारी सीतानदी एरिया कमेटी ने ली है। इसमें नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के साथ मुखबिरी का नेटवर्क खड़ा कर रहा था। साथ ही सांठगांठ कर ग्रामीणों से पैसे की वसूली में लगा था। फिलहाल पुलिस फोर्स मौके पर गई है। उनके लौटने के बाद ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी।