सोनिया, राहुल, प्रियंका,मनमोहन ने किया मतदान

नई दिल्ली,हितेश देवांगन,8 फरवरी 2020। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। गांधी सुबह निर्माण भवन मतदान केंद्र पर पहुंची और वोट डाला। उनके साथ उनकी पुत्री प्रियंका वाड्रा भी थी।

प्रियंका वाड्रा ने इस अवसर लोगों से वोट डालने की अपील भी थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पत्नी गुरशरण कौर ने भी इसी मतदान केंद्र पर वोट दिया। राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन के एनपी सीनियर सैकंड्री स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। प्रियंका वाड्रा ने लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय में मतदान करने के लिए गयी और वोट डाला। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

Back to top button