विवाह के लिए रिश्ते देखकर लौट रहे परिवार का हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, सात घायल

डौंडी। भिलाई के मरौदा के लड़के के लिए परिवार के साथ लड़की देखकर वापस लौट रहे परिवार का भीषण सड़क हादसा हो गया है। साथ खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। चालक की थोड़ी सी चूक लोगों को भारी पड़ गया। शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे टीम का वाहन चालक को अचानक झपकी आने लगी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना में मौके पर ही एक की मौत हो गई है। साथ ही सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मरोदा, भिलाई से चुरेन्द्र परिवार के आठ सदस्य लड़के के लिए लड़की देखने बस्तर के भानुप्रतापपुर गए थे। वापसी के दौरान लिम्हाटोला पहुंचने से पहले मुख्य सड़क मार्ग पर गाड़ी क्रमांक सीजी 07 एटी 2572 के ड्राइवर 19 वर्षीय उमेश कुमार टंडन को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में सुमित कुमार चरेंद्र पिता मुक्तिलाल (20 वर्ष) की मौत हो गई, वहीं परिवार के 52 वर्षीय गणेशराम, 48 वर्षीय शकुंतला, 24 वर्षीय अंजू, 25 वर्षीय अनिल कुमार, 42 वर्षीय सरोज बाई, 25 वर्षीय नागेश्वरी, 26 वर्षीय गोलू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में भिलाई मरोदा निवासी ड्राइवर उमेश कुमार को कोई चोट नहीं आई। घटना गुरुवार रात्रि 10.30 की है। सूचना मिलने पर 108 वाहन से घायलों को डौंडी सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार बाद सात घायलों को दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल रेफर किया ग

Back to top button