बोरवेल्स वाहन पलटी केशकाल घाट में

कोंडागांव। जिले के केशकाल घाट में कल शाम को कृष्णा बोरवेल्स की वाहन केशकाल घाट के चौथे मोड़ में पलट गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। मिली जानकारी के अनुसार बोरवेल्स वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि घाट के इस मोड़ पर चौड़ी सडक होने के कारण आवागमन बाधित नहीं हुई। दुर्घटनाग्रस्त बोरवेल्स वाहन को कुछ समय बाद ही किनारे कर दिया गया जिसके चलते केशकाल घाट में जाम की स्थिति नहीं बनी।

Back to top button